डीसी सचिन गुप्ता ने सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए

डीसी सचिन गुप्ता ने सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का निपटारा करते समय सकारात्मक दृष्टिकोण रखें तथा शिकायतों का समयबद्ध उचित निपटारा सुनिश्चित करें। नागरिकों की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए संबंधित नागरिक से संवाद कर उन्हें विभागीय कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें।

डीसी सचिन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। इन शिविरों का उद्देश्य सभी विभागों से संबंधित समस्याओं का एक छत के नीचे यथासंभव तुरंत निदान करना है ताकि नागरिकों को समस्याओं से निजात मिले। उन्होंने कहा है कि अधिकारी नियमित रूप से समाधान शिविर एवं अन्य शिकायत पोर्टल का अवलोकन करें तथा इन पोर्टल की लंबित शिकायतों का निर्धारित अवधि में निपटारा करवाएं।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों का फीडबैक जानने के लिए कॉलिंग सेल भी स्थापित किया गया है। नागरिक संतुष्ट होने पर ही उनकी समस्या का स्थाई समाधान किया जा रहा है। विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए गए है कि वे नागरिकों की समस्याओं को लम्बित न रखें तथा समयबद्ध यथासंभव उचित निपटारा करें।

डीसी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन समस्याओं का निर्धारित अवधि में उचित समाधान करवाएं। जिला मुख्यालय के अलावा महम उपमंडल मुख्यालय पर भी एसडीएम विपिन कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों के समयबद्ध निपटारे के आदेश दिए।

इस दौरान डीएमसी जितेंद्र सिंह, कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता योगराज छिक्कारा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल, एलडीएम महाबीर प्रसाद, जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक अधिकारी विंग कमांडर गौरिका सुहाग सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।