बोहर गांव व सनसिटी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
जिला में अवैध निर्माण व कॉलोनी विकसित नहीं होने दी जाएंगीः उपायुक्त सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत गांव बोहर में 1.25 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में कच्चा रोड नेटवर्क तथा सनसिटी सेक्टर-35 में प्लॉट संख्या सी-32 के पीछे एक अवैध निर्माण को तोड़ा गया।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध ये अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा जिला में अवैध निर्माण व कॉलोनी विकसित नहीं होने दी जाएंगी। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें।

Girish Saini 

