नौनंद व खरावड़ में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर
जिला में अवैध निर्माण व कॉलोनी विकसित नहीं होने दी जाएगीः उपायुक्त सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नियन्त्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव नौनंद व खरावड़ में तोडफ़ोड अभियान चलाया गया और लगभग 41 एकड़ में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में इंटरलॉक टाइल रोड नेटवर्क तोड़ा गया।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला में अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध ये अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला नगर योजनाकार लिंक ऑफिसर झज्जर अंजू ने कहा कि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी।

Girish Saini 

