सराय अहमद व मकड़ौली कलां में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
जिला में अवैध निर्माण व कॉलोनियों को नहीं होने देंगे विकसितः उपायुक्त सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे निर्माणों/कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ा में गांव सराय अहमद में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में कच्चा रोड नेटवर्क तथा गांव मकड़ौली कलां में एक अवैध निर्माण को तोड़ा गया, जो लगभग 5 एकड़ में है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला में अवैध निर्माण व कॉलोनियों को विकसित नहीं होने दिया जाएगा तथा उनके विरुद्ध ये अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें।

Girish Saini 

