प्रशासन ने राहगिरी की सफलता पर अधिकारियों को किया सम्मानित

प्रशासन ने राहगिरी की सफलता पर अधिकारियों को किया सम्मानित

रोहतक, गिरीश सैनी। राहगिरी कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार ने अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों को प्रशंसा पत्र भेंट किये।

सम्मानित किए गए अधिकारियों में जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, उप जिला शिक्षा अधिकारी रेणु खत्री, कृष्णा राजन, सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह दहिया, हरविंदर कटारिया तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी शामिल है।

अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीम भावना से कार्य करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि राहगिरी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बेहतर तालमेल से कार्य किया गया। परिणामस्वरूप राहगिरी कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी सराहना की।