एडीसी नरेंद्र कुमार ने नागरिकों की समस्याओं का तुरंत निदान करने के निर्देश दिए

एडीसी नरेंद्र कुमार ने नागरिकों की समस्याओं का तुरंत निदान करने के निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समाधान शिविरों की हर समस्या का समयबद्ध उचित निदान करें। संबंधित विभाग द्वारा समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए नागरिक से बात करें तथा उसे विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें।

एडीसी नरेंद्र कुमार समाधान शिविर में आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह, पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह, के साथ नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते समय संबंधित नागरिक से बातचीत भी करें ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके। अधिकारी समाधान शिविरों की लंबित व रि-ओपन हुई शिकायतों का उचित समाधान करवाये।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हर नागरिक की सभी विभागों से संबंधित प्रत्येक समस्या का एक छत के नीचे तुरंत समाधान करने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। नागरिक अपनी समस्या को साधारण कागज पर लिखकर समाधान शिविरों में पहुंच सकते है। इस दौरान डीईईओ दिलजीत सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप सिंह, काडा के कार्यकारी अभियंता अंशुल कादयान, एलडीएम महावीर प्रसाद, जिला कल्याण अधिकारी रेनू सिसोदिया सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।