एडीसी ने सामान्य अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य का निरीक्षण किया

एडीसी ने सामान्य अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य का निरीक्षण किया

रोहतक, गिरीश सैनी। अतिरिक्त उपायुक्त नरेन्द्र कुमार ने स्थानीय नागरिक अस्पताल के अपग्रेडेशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को अस्पताल परिसर में साफ सफाई के अलावा अपग्रेडेशन कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार स्थानीय नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला अस्पतालों का सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण किया जा रहा है। एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि नागरिक अस्पतालों में आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जाए। सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए बजट के अनुसार विशेष मरम्मत कार्यों पर 4 करोड़ 57 लाख रुपए, आईसीयू की मरम्मत के लिए 55 लाख रुपए की राशि खर्च व फायर फाइटिंग के लिए 2 करोड़ 15 लाख रुपए, फॉल्टी वीसीबी को बदलने के लिए 20 लाख 48 हजार रुपए से अधिक की राशि दी गई है। इस प्रक्रिया के तहत नागरिक अस्पताल की इमारत का नवीनीकरण, मरम्मत और आधुनिक सुविधाओं का नवीनीकरण किया जा रहा है।