सांपला नगर पालिका सामान्य चुनाव के लिए एडीसी नरेंद्र कुमार सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त
दूसरे दिन पार्षद पद के लिए 3 प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन, प्रधान पद के लिए कोई नामांकन नहीं।
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सांपला नगर पालिका के आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के उद्देश्य से सामान्य, पुलिस एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रोहतक के अतिरिक्त उपायुक्त, सह जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नरेंद्र कुमार को यमुनानगर के एडीसी नवीन कुमार आहूजा के स्थान पर सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सामान्य पर्यवेक्षक, पुलिस पर्यवेक्षक तथा चुनाव पर्यवेक्षक 24 अप्रैल से स्थानीय सर्किट हाउस में आमजन एवं राजनीतिक पार्टियों के लिए मौजूद रहेंगे।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन प्रधान पद के लिए कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ तथा पार्षद पदों के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। वार्ड 7 के लिए पिंकी रानी पत्नी विजयंत, वार्ड 9 के लिए जॉनी पुत्र रामकुमार तथा वार्ड 16 के लिए तेजेंद्र पुत्र राज सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किये। प्रधान पद के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सांपला एसडीएम के न्यायालय में नामांकन पत्र दाखिल किये जा रहे है तथा वार्ड सदस्यों के लिए तहसीलदार न्यायालय में नामांकन पत्र स्वीकार किये जा रहे है। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत 25 अप्रैल सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करवाये जा सकेंगे।

Girish Saini 

