समाधान शिविर की रि-ओपन शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने अधिकारियों को लंबित शिकायतें प्राथमिकता से निपटाने के दिए निर्देश

समाधान शिविर की रि-ओपन शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सतबीर सिंह ने अधिकारियों को समाधान शिविरों में लंबित और दोबारा खुली (रि-ओपन) शिकायतों का तत्काल निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारे में कार्यवाही रिपोर्ट (एटीआर) की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि शिकायतें दोबारा न खुलें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए उन्होंने वर्ष 2024-25 की सभी लंबित और रि-ओपन शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा। जनस्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, एचएसवीपी, विकास एवं पंचायत विभाग, सिंचाई विभाग और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड सहित संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के तहत प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।

सांपला में एसडीएम अंकिता पवार और महम में एसडीएम विपिन कुमार की अध्यक्षता में शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी गई।