फेसबुक के माध्यम से धोखाधड़ी करने का आरोपी काबू

फेसबुक के माध्यम से धोखाधड़ी करने का आरोपी काबू

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस की टीम ने फेसबुक के माध्यम से हुई 51 हजार रुपये की ठगी की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।

प्रभारी थाना सिविल लाईन, निरीक्षक महेन्द्र ने बताया कि सुभाष नगर निवासी आलम की शिकायत पर जांच में पता चला कि 25 नवंबर 2025 को वह अपनी फेसबुक ऐप के माध्यम से दवा खरीद रहा था, जिस दौरान उसने दवा खरीदने के लिए विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नं. पर मैसेज करने पर उसे एक क्यूआर कोड प्राप्त हुआ। दवा के नाम पर क्यूआर कोड के माध्यम से अलग-अलग ट्रांजैक्शन से कुल 51997/- रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।

मामले की जांच के दौरान 7 अप्रैल 2026 को आरोपी हरीश निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। वह अपना बैंक खाता कमीशन पर देता था।