एबीवीपी ने एमडीयू कुलपति को सौंपा ज्ञापन

एबीवीपी ने एमडीयू कुलपति को सौंपा ज्ञापन

रोहतक, गिरीश सैनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एमडीयू इकाई ने कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया से मिलकर विवि परिसर में छात्रों को आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए पांच सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा। मुख्य मांगों मेंरी-अपीयर,रिवैल्यूएशन,री-चेकिंग,माइग्रेशन की बढ़ती फीस का विरोध, बीटेक व अन्य कोर्स के लगभग 90% छात्रों को फेल करने का विरोध व फेल छात्रों के रिजल्ट की पुनः समीक्षा की मांग, सभी बॉयज/गर्ल्स हॉस्टल में साफ-सफाई एवं पीने के पानी की उचित व्यवस्था, विवि कैंपस में बढ़ती आउटसाइडर्स की संख्या और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, विवि परिसर में बनी कैंटीनों पर बैठने की व्यवस्था बहाल करना शामिल है।

इस दौरान एमडीयू इकाई के अध्यक्ष हैप्पी, उपाध्यक्ष रवि, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी, लोकेंद्र, हर्षित, ध्रुव, निखिल, अंकित, सुमित, प्रदेश मीडिया संयोजक रमन शर्मा, आरती, ज्योति, प्रियंका, पिंकी, आदि मौजूद रहे।