रोहतक पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड आयोजित

रोहतक पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया के दिशानिर्देशों अनुसार स्थानीय पुलिस लाईन में सोमवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। परेड में जिला रोहतक के सभी थाना/चौकी, पुलिस कार्यालय व जिला में तैनात सभी पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान कानून व्यवस्था स्थिति के दौरान दंगा निरोधक उपकरणों के प्रयोग व यातायात नियमों बारे जानकारी दी गई।