पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 14 मार्च से

कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती व विचारधारा से जोड़ना है अभियान का उद्देश्यः महामंत्री नितिन जैन

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 14 मार्च से

रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत 14 व 15 मार्च को जिले के विभिन्न मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के जिला महामंत्री नितिन जैन ने बताया कि इन प्रशिक्षण वर्गों का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास, कार्यप्रणाली तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के विषय में प्रशिक्षित करना है, ताकि कार्यकर्ता आमजन तक पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से पहुंचा सकें।

जिला महामंत्री जैन ने विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क कौशल को और मजबूत किया जाएगा।

नितिन जैन ने बताया कि  शूरसेन मंडल का प्रशिक्षण वर्ग 14-15 मार्च को दोपहर 2 बजे से सैनी कन्या स्कूल, रोहतक, कलानौर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग यज्ञ भवन, गांव आंवल, महम मंडल का प्रशिक्षण वर्ग सहीराम स्कूल, महम तथा मोखरा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शिक्षा भारती स्कूल, गांव बहुअकबरपुर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संदेश देंगे।