रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ की टीम ने नशीले पदार्थ सहित युवक को किया काबू
रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू कर अदालत में पेश किया है। आरोपी से 6.9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। प्रभारी एएनसी स्टाफ पीएसआई मनोज कुमार ने बताया कि एएनसी स्टाफ की टीम ने इंदिरा कॉलोनी के पास गश्त के दौरान एक युवक को शक के आधार पर काबू किया, जिसकी पहचान सुदामा निवासी इंदिरा कॉलोनी के रुप में हुई।

Girish Saini 

