पीएम के जन्मदिन पर 76 पौधे लगाकर दिया हरित रोहतक का संदेश
रोहतक, गिरीश सैनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिवस पर समाजसेवी राजेश जैन के नेतृत्व में पालिका कॉलोनी पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान जन्मदिन के प्रतीक स्वरूप 76 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में पूर्व मेयर मनमोहन गोयल और समृद्धि जैन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के साथ पौधा रोपण किया। मनमोहन गोयल ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए जन भागीदारी जरूरी है। समृद्धि जैन ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण का संकल्प है। उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

Girish Saini 

