बिजली उपभोक्ताओं की सुनवाई के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक 30 दिसम्बर को

बिजली उपभोक्ताओं की सुनवाई के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक 30 दिसम्बर को

रोहतक, गिरीश सैनी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता बिजेंद्र नरवाल ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण सर्कल फोरम की बैठक 30 दिसम्बर को सुबह 11 से 1 बजे तक स्थानीय राजीव गांधी विद्युत भवन में होगी। उपभोक्ता इस बैठक में बिजली से संबंधित समस्याएं व शिकायत रखकर शीघ्र निपटारा करवा सकते हैं।