एमडीयू के स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर में एनीमिया मुक्त-पोषण युक्त कैंपस अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

एमडीयू के स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर में  एनीमिया मुक्त-पोषण युक्त कैंपस अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर में एनीमिया मुक्त-पोषण युक्त कैंपस अभियान के तहत एक फॉलो-अप स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यूआईपीएचएस द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों और कर्मचारियों में निवारक स्वास्थ्य देखभाल तथा पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना था।

यूआईपीएचएस निदेशक प्रो. मुनीष गर्ग ने बताया कि इस शिविर में कुल 66 प्रतिभागियों की एनीमिया और पोषण स्थिति की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई तथा प्रतिभागियों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवन शैली और निवारक स्वास्थ्य उपायों के बारे में उचित मार्गदर्शन भी दिया गया।