पीएचडी धारकों के लिए एमडीयू में शिक्षण से जुड़ने का सुनहरा मौका
12 विषयों में व्याख्यान आधारित शिक्षण के लिए आवेदन 27 जुलाई तक।
रोहतक, गिरीश सैनी। पीएचडी धारक अब एमडीयू में शिक्षण कार्य से जुड़ सकेंगे। एमडीयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 12 विषयों में व्याख्यान आधारित शिक्षण कार्य करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि - केमिस्ट्री, रक्षा एवं सामरिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, हिंदी, संगीत, फिजिक्स, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, सिविल इंजीनियरिंग, दृश्य कला तथा एमडीयू-सीपीएएस में विधि, इतिहास एवं समाजशास्त्र आदि 12 विषयों में मान्य पीएचडी डिग्री रखने वाले पात्र अभ्यर्थी व्याख्यान आधारित शिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि थ्योरी कक्षा लेने पर 600 रुपए प्रति घंटा और प्रैक्टिकल कक्षा के लिए 300 रुपए प्रति घंटा मानदेय दिया जाएगा। हालांकि, अधिकतम मानदेय 26,400 रुपए प्रतिमाह और 75,000 रुपए प्रति सेमेस्टर तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक पीएचडी धारक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ अपना जीवनवृत्त और फोटो संलग्न कर स्थापना शाखा (शिक्षण), एमडीयू में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 है।
Girish Saini 


