उत्तम तप में इच्छाओं पर नियंत्रण का संदेश, महावीर के जीवन पर नृत्य नाटिका

उत्तम तप में इच्छाओं पर नियंत्रण का संदेश, महावीर के जीवन पर नृत्य नाटिका

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय सिविल रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म श्रद्धा से मनाया गया। पं. रविन्द्र के सानिध्य में श्रीजी का जलाभिषेक, महा शांति धारा, उत्तम तप पूजन और दशलक्षण विधान संपन्न हुआ। शाम को कलाकारों ने भगवान महावीर के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर अहिंसा और संयम का संदेश दिया। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पं. रविन्द्र ने कहा कि तप केवल उपवास नहीं, बल्कि इच्छाओं और वासनाओं पर नियंत्रण का माध्यम है। कार्यक्रम में प्रधान अतुल जैन, अजय जैन, अनुराग जैन, राजीव जैन, मधु जैन, सरिता जैन, अंजू सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।