6 दिवसीय सूर्य नमस्कार जागरूकता अभियान शुरू, 220 से अधिक विद्यार्थी ले रहे भाग

6 दिवसीय सूर्य नमस्कार जागरूकता अभियान शुरू, 220 से अधिक विद्यार्थी ले रहे भाग

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व एवं हरियाणा योग आयोग के मार्गदर्शन में संचालित राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान-2026 के तहत एमडीयू में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय के तत्वावधान में 6 दिवसीय सूर्य नमस्कार जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।

 

टैगोर सभागार में प्रतिदिन प्रातः 6:20 से 7:20 बजे तक संचालित इस अभियान में 220 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। 7 से 12 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी एवं आम नागरिक भी सहभागिता कर सकते हैं।

 

डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग व स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जाती हैं। सूर्य नमस्कार जैसे अभ्यास अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करते हैं। इस अभियान का समन्वय योग क्लब इंचार्ज नरेश अहलावत द्वारा किया जा रहा है। नियमित सहभागियों को हरियाणा योग आयोग की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।