रोहतक में 9580 विद्यार्थियों ने दी 10वीं की अंग्रेजी की बोर्ड परीक्षा

पुख्ता प्रबंधों के बीच बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्नः उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोहतक में 9580 विद्यार्थियों ने दी 10वीं की अंग्रेजी की बोर्ड परीक्षा

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा वीरवार को आयोजित 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। कुल 9685 विद्यार्थियों में से 9580 उपस्थित रहे, जबकि 105 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकल रहित संपन्न करवाने के दृष्टिगत उड़नदस्ते गठित किए जाने के साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए है। पुलिस द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है। बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष 01262-271871 है।