संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 9 विद्यालयों के 95 खिलाड़ी भाग ले रहेः उपायुक्त सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि गांव घुसकानी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। करनाल संकुल के अंतर्गत कुल 20 विद्यालय शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में संकुल के 9 विद्यालयों के कुल 95 खिलाडी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्गों के खिलाडी अपनी क्षमता दिखा रहे हैं। चयन (ट्रायल) प्रक्रिया के रूप में आयोजित इस प्रतियोगिया के अंतर्गत प्रत्येक आयु वर्ग से 12-12 खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 21 से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत एवं उप-प्राचार्य फिरोज खान के मार्गदर्शन में भूपेंद्र सिंह, पूजा चौधरी सहित समस्त शिक्षक वर्ग सराहनीय योगदान दे रहा है।

Girish Saini 

