रोहतक पुलिस के 9 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

रोहतक पुलिस के 9 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस में कार्यरत 9 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल मे आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक रवि खुंडिया व अन्य पुलिस अधिकरी मौजूद रहे। निरीक्षक बिजेन्द्र, उपनिरीक्षक ब्रहमानंद, उपनिरीक्षक सुल्तान सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार, ओआरपी उप.नि. अशोक कुमार, स.उप.नि कुलदीप सिंह, मुख्य सिपाही सुरेन्द्र, मुख्य सिपाही बलराज व सिपाही महाबीर सेवानिवृत हुए है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने जीवन का सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा।