रोहतक पुलिस के 9 अधिकारी व कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

रोहतक पुलिस के 9 अधिकारी व कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस में कार्यरत 9 अधिकारी व कर्मचारी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह ने सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना की और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सेवानिवृत होने वालों में निरीक्षक सुनीता, हॉनरेरी निरीक्षक सतीश, हॉनरेरी निरीक्षक जयकर्ण, हॉनरेरी निरीक्षक विजेन्द्र, हॉनरेरी निरीक्षक राजबीर, हॉनरेरी निरीक्षक जयदीप, उप.नि. श्रीभगवान, उप.नि. सुरेन्द्र सिंह व चतुर्थ श्रेणी कर्मी श्याम सुन्दर शामिल हैं।

उप पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों ने अपने जीवन के सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा। सभी ने विभिन्न पदों पर रहकर कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से अपना कार्य किया है।