जीयू में देशभक्ति के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जीयू में देशभक्ति के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गुरुग्राम, गिरीश सैनी। गुरुग्राम विवि में 80वां स्वतंत्रता दिवस सेक्टर-87 परिसर में देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। कुलपति डॉ. संजय कौशिक ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान, एनसीसी-एनएसएस परेड और विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।

विद्यार्थियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कुलपति डॉ. कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और राष्ट्र के भविष्य के प्रति संकल्प दोहराने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने शिक्षा, खेल, उद्योग, कृषि और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। विवि युवाओं को वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह में कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अमरजीत कौर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राकेश योगी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सोनम बंसल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।