न्यूरोलॉजी कैंप में 80 मरीजों की हुई जांच

न्यूरोलॉजी कैंप में 80 मरीजों की हुई जांच

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय डीएलएफ कॉलोनी स्थित बाबा बंदा बहादुर चेरिटेबल डिस्पेंसरी में एक न्यूरोलॉजी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यूरो सर्जन डॉ. विकास कथूरिया ने 80 मरीजों की जांच की और उचित परामर्श दिया। इस दौरान अशोक ठकराल, प्रीतम भयाना, मदन लाल मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।