निःशुल्क दंत एवं ईएनटी जांच शिविर में 70 लोगों की जांच हुई
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय सेक्टर-1 में आयोजित निःशुल्क दंत एवं ईएनटी (कान, नाक एवं गला) जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस शिविर में कुल 70 लोगों की जांच की गई।
बतौर मुख्य अतिथि, समाजसेवी राजेश जैन ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का नियमित आयोजन अहम है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दौरान डॉ. आर.पी. यादव, डॉ. सुनील मुंजाल, एस.के. सचदेवा, डॉ. एस.एल. वर्मा, उमा शर्मा, संध्या जैन, विजय बल्हारा, राजीव जैन तथा सन्नी निझावन सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।
Girish Saini 

