कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में यूआईईटी के 7 विद्यार्थी चयनित
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के सात विद्यार्थियों का गुरुग्राम स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में चयन हुआ है।
यूआईईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल तथा करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल (सीसीपीसी) के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस ड्राइव में बीटेक सीएसई, एआई/एमएल और ईसीई शाखा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कंपनी की ओर से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के वाइस प्रेसिडेंट दीपक वधवा तथा वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) आदित्य चौबे ने चयन प्रक्रिया का संचालन किया। ग्रुप डिस्कशन, तकनीकी साक्षात्कार और एचआर इंटरव्यू सहित तीन चरणों की प्रक्रिया के बाद 40 प्रतिभागियों में से 7 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
चयनित विद्यार्थियों में बीटेक सीएसई के जतिन गुप्ता, वंश व पार्थ सिंह, ईसीई के कनिष्का ठाकुर व यतीन्द्र कुमार तथा एआई/एमएल के साहिल व अंकुश मनचंदा शामिल हैं। यूआईईटी निदेशक प्रो. विनीत सिंगला, सीसीपीसी निदेशक प्रो. दिव्या मल्हान तथा टीपीओ अरुण हुड्डा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।

Girish Saini 

