जीपैट 2026 में फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के 7 छात्रों ने बाजी मारी
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के 7 छात्रों ने प्रतिष्ठित जीपैट 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है। विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक कौशिक ने सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों- करिश्मा, अंशिता, तरुण, जतिन शर्मा, कंचन, गायत्री और पूजा को बधाई देते हुए कहा कि ये उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
इस दौरान विभाग के शिक्षक प्रो अरुण नंदा, प्रो मुनीष गर्ग, प्रो हरीश दुरेजा, प्रो अनुराग खटकड़, प्रो विनीत और प्रो महेश कुमार ने भी छात्रों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि जीपैट परीक्षा देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है।

Girish Saini 

