65 वर्षीय व्यक्ति रविवार से लापता

65 वर्षीय व्यक्ति रविवार से लापता

गोहाना, गिरीश सैनी। गोहाना उपमंडल के गांव खानपुर कलां के निवासी 65 वर्षीय धर्मबीर सिंह पुत्र लख्मी रविवार से अपने घर से लापता है। धर्मबीर के पुत्र अनिल ने बताया कि उसके पिता रविवार सायं लगभग 6 बजे भैंस का दूध निकालने के बाद घूमने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक भी घर नहीं लौटे। घर वालों ने परेशान होकर उन्हें ढूंढना शुरू किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। धर्मबीर का छोटा पुत्र सोमवार को अपने साथियों के साथ उन्हें हरिद्वार तक भी ढूंढ आया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने सदर थाना, गोहाना में धर्मबीर के गुम होने की प्राथमिकी दर्ज करा दी है।