एमडीयू में आयोजित रक्तदान शिविर में 62 यूनिट रक्त एकत्रित

एमडीयू में आयोजित रक्तदान शिविर में 62 यूनिट रक्त एकत्रित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू की विवेकानंद लाइब्रेरी तथा भारत विकास परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 62 लोगों ने रक्तदान किया। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. ए.एस. मान, कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, लाइब्रेरियन डॉ. सतीश मलिक तथा गणित विभागाध्यक्ष प्रो. सुमित गिल विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है।