600 एनसीसी कैडेट्स को नशे के खिलाफ किया जागरूक

600 एनसीसी कैडेट्स को नशे के खिलाफ किया जागरूक

रोहतक, गिरीश सैनी। गांव बालंद स्थित एचडी पब्लिक स्कूल में चल रहे एनसीसी कैंप में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की रोहतक यूनिट ने नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें करीब 600 एनसीसी कैडेट्स और अध्यापकों ने भाग लिया।

एचएसएनसीबी रोहतक यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने युवाओं को नशे के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने कैडेट्स से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में ऊर्जा लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, खरीद, भंडारण और तस्करी अपराध है। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।