5वीं विश्व पंजाबी मीडीया कान्फ्रेंस की घोषणा

तीन प्रसिद्ध मीडिया शख्सियतों को अवार्ड प्रदान किए जाएंगे

5वीं विश्व पंजाबी मीडीया कान्फ्रेंस की घोषणा
विश्व पंजाबी मीडिया कान्फ्रेंस के चेयरमैन प्रो. कुलबीर सिंह ।

चंडीगढ़। गलोबल मीडिया एकैडमी द्वारा पांचवी दो दिवसीय ‘विश्व पंजाबी मीडीया कान्फ्रेंस’ सीटी इंस्टीच्यूट शाहपुर, जालंधर में 16-17 जनवरी को करवाई जा रही है। कान्फ्रेंस के संबंध में जानकारी देते हुए चेयरमैन प्रो. कुलबीर सिंह, उप चेयरमैन श्री सतनाम सिंह माणक तथा सचिव दीपक बाली ने बताया कि इस बार 6-7 देशों से प्रसिद्ध मीडीया शख्सियतें शिरकत करने के लिए पहुंच रही हैं। कान्फ्रेंस का उद्घाटन विश्व प्रख्यात अर्थशास्त्री तथा सेंट्रल यूनिवसिटी पंजाब के चांसलर डा. सरदारा सिंह जौहल करेंगे।

इस दो दिवसीय कान्फ्रेंस दौरान चार सेशन होंगे, जिनमें ‘ऐसी स्थित में मीडिया की भूमिका’, ‘विदेशों में पंजाबी भाईचारा: स्थिति व संभावनाएं’, ‘पंजाबी फिल्में तथा संगीत: दशा व दिशा’ व ‘सोशल मीडिया: स्थिति व संभावनाएं’ विषयों पर पैनल डिस्कशन होगी, जिसमें दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब व अलग-अलग देशों की प्रसिद्ध मीडिया शख्सियतें हिस्सा लेंगी।

विश्व पंजाबी मीडिया कान्फ्रेंस के चेयरमैन प्रो. कुलबीर सिंह ने कहा कि अमरीका, कैनेडा, इंगलैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इटली, हांगकांग आदि देशों से बहुत सारी मीडिया शख्सियतें पंजाब में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने आगे बताया कि विश्व पंजाबी मीडिया कान्फ्रेंस में पेश विचार तथा चर्चा को पुस्तक के रूप में संभालने की भी कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर तीन प्रसिद्ध मीडिया शख्सियतों को ‘गलोबल मीडिया एकैडमी अवार्ड 2020’ प्रदान किए जाएंगे।