रोहतक में होगी 58 वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता
प्रदेश भर से लगभग 500 खिलाड़ी 14 से 17 अगस्त तक बहाएंगे पसीना।
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में योनेक्स सनराइज एलपीएस बोसार्ड 58वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता 14 से 17 अगस्त 2025 तक रोहतक में आयोजित की जाएगी।
मेजबान रोहतक जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि इस चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 6 स्थित फ्लाई विंग स्पोर्ट्स एरिना में किया जाएगा। बतौर मुख्यातिथि, प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योगपति राजेश जैन इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बी.ए.आई. के उपाध्यक्ष व एच.बी.ए. के महासचिव अजय सिंघानिया उपस्थित रहेंगे।
पंवार ने बताया कि हरियाणा के सभी जिलों से लगभग 500 लड़के और लड़कियां अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के सिंगल्स और डबल्स बैडमिंटन मुकाबलों में भाग लेंगे।
Girish Saini 


