57 विद्यार्थियों ने दी 12वीं कक्षा की पंजाबी एवं संस्कृत साहित्य की परीक्षाएं

पुख्ता प्रबंधों के बीच 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्नः उपायुक्त सचिन गुप्ता

57 विद्यार्थियों ने दी 12वीं कक्षा की पंजाबी एवं संस्कृत साहित्य की परीक्षाएं

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सोमवार को आयोजित 12वीं कक्षा की पंजाबी एवं संस्कृत साहित्य विषय की बोर्ड परीक्षा जिला प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

उपायुक्त ने कहा कि 12वीं कक्षा की पंजाबी एवं संस्कृत साहित्य विषय की परीक्षा में कुल 58 विद्यार्थियों में से 57 ने परीक्षा दी, जबकि एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकल रहित संपन्न करवाने के दृष्टिगत उड़नदस्ते गठित किये गए है तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए है। पुलिस द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है। परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।