56वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज 17 अगस्त से
विजेता खिलाड़ी करेंगे राष्ट्रीय सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व।
रोहतक, गिरीश सैनी। 56वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 17 अगस्त से 21 अगस्त 2023 तक रोहतक के लाढ़ौत रोड स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल में किया जाएगा।
रोहतक जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस पांच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी व एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया उपस्थित रहेंगे।
यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि हरियाणा के सभी जिलों से लगभग 450 लड़के और लड़कियां अंडर-11 और अंडर-13 आयु वर्ग के बैडमिंटन मुकाबलों में अपना दम-खम दिखाएंगे । इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी जोनल और राष्ट्रीय सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन सत्र 17 अगस्त को सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा।
Girish Saini 


