56वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता 17 से 21 अगस्त तक रोहतक में
विजेता करेंगे राष्ट्रीय सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व।
रोहतक, गिरीश सैनी। 56वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 17 अगस्त से 21 अगस्त 2023 तक रोहतक में किया जाएगा।
रोहतक जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस पांच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन लाढ़ौत रोड स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल में किया जाएगा।
यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि हरियाणा के सभी जिलों से लगभग 450 लड़के और लड़कियां अंडर-11 और अंडर-13 आयु वर्ग के बैडमिंटन मुकाबलों में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के विजेता जोनल और राष्ट्रीय सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Girish Saini 

