जिला पुस्तकालय में मनाया गया 54वां स्थापना दिवस
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में स्थानीय जिला पुस्तकालय में अपना 54वां स्थापना दिवस मनाया, जिसमें लगभग 60 पुस्तकालय सदस्यों और कर्मचारियों ने भाग लिया। जिला पुस्तकालय रोहतक की स्थापना 14 जुलाई 1971 को हुई थी।
पुस्तकालय के कनिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष सुरेंद्र ने बताया कि जिला पुस्तकालय में 60 हजार से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं। पुस्तकालय में वातानुकूलित रीडिंग रूम, आर.ओ. पेयजल और एक स्वच्छ व शांत अध्ययन के लिए वातावरण उपलब्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इन सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने नशे से बचने के तरीकों और इसके दुष्प्रभावों पर भी विस्तृत जानकारी दी तथा उपस्थित जन को हर प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। सभी ने नशा मुक्त भारत बनाने, नशा मुक्ति के लिए जागरूकता फैलाने के साथ-साथ नशा न करने की शपथ ली।
Girish Saini 

