एमडीयू कोर्ट की 53वीं बैठक कुलपति की अध्यक्षता में संपन्न

एमडीयू कोर्ट की 53वीं बैठक कुलपति की अध्यक्षता में संपन्न

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के आईएचटीएम सभागार में कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में 53वीं यूनिवर्सिटी कोर्ट की बैठक का आयोजन किया गया। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और वित्तीय निर्णयों पर विचार विमर्श किया गया।

इस बैठक में 52वीं यूनिवर्सिटी कोर्ट के मिनट्स को मंजूरी प्रदान की गई। वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान, वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान और वर्ष 2024-25 के अकाउंट्स को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 की बैलेंस शीट और वर्ष 2022-23 की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट को को भी मंजूरी दी गई।

बैठक में 47वीं वार्षिक रिपोर्ट को भी मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर भी बैठक में गहन विचार विमर्श हुआ। बैठक में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस.सी. मलिक समेत यूनिवर्सिटी कोर्ट के सदस्य ऑफलाइन एंड ऑनलाइन शामिल हुए।