503 विद्यार्थियों ने दी 12वीं कक्षा की समाजशास्त्र एवं उद्यमिता विषयों की परीक्षा

पुख्ता प्रबंधों के बीच बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्नः डीसी सचिन गुप्ता

503 विद्यार्थियों ने दी 12वीं कक्षा की समाजशास्त्र एवं उद्यमिता विषयों की परीक्षा

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज आयोजित करवाई गई 12वीं कक्षा की समाजशास्त्र एवं उद्यमिता विषयों की बोर्ड परीक्षाएं जिला प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। समाजशास्त्र विषय की परीक्षा में 506 विद्यार्थियों में से 495 उपस्थित रहे, जबकि 11 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, उद्यमिता विषय के सभी 8 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकल रहित संपन्न करवाने के दृष्टिगत उड़नदस्ते गठित किये गए है तथा डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए है। पुलिस द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है। इन बोर्ड परीक्षाओं के 45 परीक्षा केंद्र स्थापित है। बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष 01262-271871 है।