दंत जांच शिविर में 50 विद्यार्थियों की जांच हुई

दंत जांच शिविर में 50 विद्यार्थियों की जांच हुई

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी (सीएमबीटी) ने पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (पीजीआईडीएस) के सहयोग से एक दंत जांच शिविर का आयोजन किया। डॉ. पूजा के नेतृत्व में विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों की टीम ने करीब 50 विद्यार्थियों की जांच की। इस दौरान दांतों से जुड़ी समस्याओं की पहचान की गई और उचित परामर्श दिया गया। एक संवादात्मक सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को दंत स्वच्छता, सही ब्रशिंग तकनीक और ओरल हेल्थ के समग्र स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया।

डॉ. पूजा ने कहा कि मौखिक स्वास्थ्य को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि ये संपूर्ण स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा होता है। उन्होंने छात्रों को नियमित जांच और सही देखभाल की आदत अपनाने की सलाह दी। सीएमबीटी के निदेशक डॉ. हरि मोहन ने पीजीआईडीएस की टीम का आभार व्यक्त किया।