पीएनबी रिटेल आउटरीच कार्यक्रम में 50 स्वीकृति पत्र वितरित

पीएनबी रिटेल आउटरीच कार्यक्रम में 50 स्वीकृति पत्र वितरित

रोहतक, गिरीश सैनी। पंजाब नेशनल बैंक के स्थानीय सर्कल कार्यालय में आयोजित रिटेल आउटरीच कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उद्योगपति जगमोहन मित्तल ने शिरकत की। प्रधान कार्यालय के उप महाप्रबंधक कृष्ण पाल सिन्हा, तथा पीएनबी रोहतक मंडल प्रमुख आरजू परवीन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही।

मुख्य अतिथि ने बैंक द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं और ग्राहक सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए। कृष्ण पाल सिन्हा ने मंडल के कार्मिकों की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

मंडल प्रमुख आरजू परवीन ने आभार व्यक्त किया तथा बेहतर ग्राहक सेवा के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस दौरान बैंक कर्मियों द्वारा ग्राहकों को बैंक के विभिन्न रिटेल उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान 50 ग्राहकों को मौके पर ही ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।