आईएचएम में 5 दिवसीय स्किल टेस्टिंग सर्टिफिकेट कोर्स संपन्न
प्रतिभागियों को दिया पाक-कला कौशल का प्रशिक्षण।
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय तिलयार स्थित होटल प्रबंधन संस्थान, (आईएचएम) रोहतक में आयोजित 5 दिवसीय स्किल टेस्टिंग सर्टिफिकेट कोर्स शुक्रवार को संपन्न हुआ। आईएचएम के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान शेफ राजाराम द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न व्यावहारिक पाक-कला कौशल का प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने चाइनीज व्यंजन, विभिन्न प्रकार के स्नैक्स, बिरयानी तथा मिठाइयों को बनाने की तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लेते हुए अपनी पाक-कला दक्षता में उल्लेखनीय सुधार किया। समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
आईएचएम के प्राचार्य शंभूनाथ गौतम ने प्रतिभागियों के उत्साह, समर्पण एवं मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देते हैं। समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए आईएचएम प्रशासन एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस दौरान व्याख्याता डॉ पंकज सिंह, सहायक संदीप शर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
Girish Saini 


