423 विद्यार्थियों ने दी 12वीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस की बोर्ड परीक्षा

पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई बोर्ड परीक्षाः उपायुक्त सचिन गुप्ता

423 विद्यार्थियों ने दी 12वीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस की बोर्ड परीक्षा

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को आयोजित 12वीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस विषय की बोर्ड परीक्षा जिला प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। इस परीक्षा में 432 में से 423 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 9 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकल रहित संपन्न करवाने के दृष्टिगत उड़नदस्ते गठित किये गए है तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए है। पुलिस द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है। जिला में इन बोर्ड परीक्षाओं के 45 परीक्षा केंद्र स्थापित है। बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष 01262-271871 है।