सीएचसी सांपला में 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया

सीएचसी सांपला में 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया

सांपला, गिरीश सैनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सांपला में 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेत्र चिकित्सा अधिकारी प्रमोद कुमार ने की। उन्होंने बताया कि नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान दो नेत्रहीन लोगों की जिंदगी में रोशनी ला सकता है।

कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और आमजन ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरकर इसके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रमोद कुमार ने कहा कि नेत्रदान महादान है, इसलिए समाज के हर वर्ग को इसके लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान सीएचसी स्टाफ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।