प्री-आरडी चयन शिविर में एमडीयू के 40 स्वयंसेवक हिसार रवाना

प्री-आरडी चयन शिविर में एमडीयू के 40 स्वयंसेवक हिसार रवाना

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के 40 एनएसएस स्वयंसेवक राज्य स्तरीय प्री-रिपब्लिक डे (प्री-आरडी) चयन शिविर में भाग लेने के लिए सोमवार को सीसीएस एचएयू, हिसार रवाना हुए। शिविर में स्वयंसेवक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे।

एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सविता राठी ने स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्री-आरडी चयन शिविर स्वयंसेवकों को अपनी प्रतिभा निखारने और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ शिविर में भाग लेने का आह्वान किया।

एनएसएस कार्यक्रम उप-समन्वयक डॉ. अंजू पंवार ने स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से आत्मविश्वास, सहयोग और राष्ट्रसेवा की भावना मजबूत होती है। दल के साथ चार कार्यक्रम अधिकारी - डॉ. अंजू अहलावत, डॉ. मनीषा, डॉ. सविता यादव और डॉ. अभिमन्यु मलिक भी हिसार रवाना हुए।