एमडीयू के 40 शोधार्थी पीएचडी डिग्री के पात्र घोषित
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो मिलाप पुनियाँ ने परीक्षकों के बोर्ड और शोध समिति की अनुशंसा पर विभिन्न संकायों के 40 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री प्रदान किए जाने के लिए पात्र घोषित किया है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो राहुल ऋषि ने बताया कि पीएचडी डिग्री के पात्र शोधार्थियों में -प्रबंधन विषय में मधु वर्मा, सरिता कुमारी, सावित्री देवी व कंचन, वाणिज्य में संजना, शिवानी गुप्ता, रिंकी व कपिल, होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में अमरजीत, पत्रकारिता एवं जनसंचार में अजय कुमार, संस्कृत में राजेश कुमार व संगीता, अंग्रेजी में नीतू, संगीत में नेहा सहगल, पर्यावरण विज्ञान में नरेश व शेफाली, वनस्पति विज्ञान में प्रियंका शर्मा, जेनेटिक्स में शालू, इतिहास में पूजा साहू, अर्थशास्त्र में ट्विंकल वर्मा व इप्शिता, भूगोल में सचिन कुमार व मनीषा, मनोविज्ञान में चांद, राजनीति विज्ञान में यशपाल, मंजू, विनोद कुमार, किरण व अजित सिंह, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में शशि, लॉ में मंजू, आत्म प्रकाश व निशा, कंप्यूटर साइंस में अमन, प्रीति थरेजा व हिमानी, शिक्षा विषय में हरदीप सिंह, स्वाति, कविता व रविंदरशामिल हैं।
Girish Saini 

