रक्तदान शिविर में 36 यूनिट एकत्रित

रक्तदान शिविर में 36 यूनिट एकत्रित

रोहतक, गिरीश सैनी। रोटरी क्लब रोहतक सफायर द्वारा स्थानीय अंबेडकर चौक पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं, सहित अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस शिविर में कुल 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि, समाजसेवी राजेश जैन ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिसके द्वारा किसी व्यक्ति को नया जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ व्यक्तियों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। इस दौरान विनोद जैन, नितिन तायल, सुखा शाह, राजीव जैन, सन्नी निझावन सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।