34 वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज होगा आगाजः यशपाल पंवार

समापन पर डीसी सचिन गुप्ता करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत। 

34 वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज होगा आगाजः यशपाल पंवार

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डी.बी.ए.) के तत्वावधान में 34 वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ 22 मई को समाजसेविका प्रीति बंसल द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अजय सिंघानिया उपस्थित रहेंगे।

डी.बी.ए., रोहतक के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि 26 मई तक स्थानीय दिल्ली रोड, आई.एम.टी. स्थित एस.आर.एस. पब्लिक स्कूल में होने वाली इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर ओपन आयु वर्ग के मुकाबलों में लगभग 400 खिलाड़ी पसीना बहाएंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में जीतने वाले खिलाड़ी आगामी प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला रोहतक का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता का समापन 26 मई को होगा। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि, रोहतक के उपायुक्त सचिन गुप्ता विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर रितेश दलाल ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।