34 वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता 22 मई से

इच्छुक खिलाड़ी 20 मई तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशनः यशपाल पंवार

34 वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता 22 मई से

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डी.बी.ए.) के तत्वावधान में 34 वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई से 26 मई तक किया जाएगा। ये जानकारी देते हुए डी.बी.ए. के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 22 मई को स्थानीय दिल्ली रोड, आई.एम.टी. स्थित एस.आर.एस. पब्लिक स्कूल में सुबह 9.00 बजे होगा।

जिलाध्यक्ष पंवार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर ओपन आयु वर्ग के मुकाबलों में लगभग 400 खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 20 मई  तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। विभिन्न वर्गों में चयनित होने वाले खिलाड़ी आगामी प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला रोहतक का प्रतिनिधित्व करेंगे। रजिस्ट्रेशन व अन्य जानकारी के लिए टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर रितेश दलाल से मोबाइल नं. 98130-50040 पर संपर्क किया जा सकता है।